Almora -: मौसम में बदलाव के चलते वायरल फीवर की चपेट में आ रहे नन्हें बच्चे

अल्मोड़ा| मौसम में हो रहें बदलाव के कारण बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं| जिला अस्पताल में रोजाना 30 से 40 वायरस फीवर से पीड़ित बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं|


दरअसल, ठंड में इजाफा होने से छोटे बच्चे तेजी से सर्दी, जुकाम, बुखार और निमोनिया की चपेट में आने लगे हैं| बीते दिवस जिला अस्पताल की ओपीडी 350 से अधिक रही| 30 से 40 वायरल फीवर से पीड़ित बच्चे थे| सुबह से अस्पताल में डॉक्टर कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतारे लगी हुई थी|


जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत के मुताबिक, इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है| बदलते मौसम के कारण बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है| इन दिनों बच्चों को हल्का भोजन ग्रहण करना चाहिए, फलों को धोकर खाना चाहिए, कटे-फटे, गले फलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, पानी स्वच्छ पीना चाहिए, दूषित पानी पीने से जल जनित रोग होने की आशंका बनी रहती है|