![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अल्मोड़ा| जीजीआईसी की छात्रा संस्कृति बिष्ट को आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं कक्षा में अपने प्रदेश में टॉप 20 में स्थान बनाने पर जिलाधिकारी तथा सांसद अजय टम्टा ने सम्मानित किया|
संस्कृति बिष्ट जीजीआईसी अल्मोड़ा की छात्रा है| संस्कृति की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय में हर्ष का माहौल है| विद्यालय की प्रधानाचार्य सावित्री टम्टा ने कहा कि, संस्कृति शुरू से ही पढ़ाई में होनहार छात्रा रही है| इससे पूर्व कक्षा 8 में भी स्कूल टॉप किया था| संस्कृति पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों में भी अव्वल रहती है|
बताते चलें कि संस्कृति बिष्ट पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम माल गणेश सिंह बिष्ट की पुत्री है| वह वर्तमान में विद्यालय के अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी हैं, जो कि वर्ष 2018 से लगातार सुने जा रहे है तथा उनके पास टैक्सी यूनियन अल्मोड़ा एवं कुमाऊं महासंघ टैक्सी यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद भी है|
संस्कृति के पिता गणेश सिंह बिष्ट ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय की शिक्षिकाओं को दिया है| उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की होड़ लगी है जबकि सरकारी स्कूल के शिक्षकों प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों की अपेक्षा ज्यादा प्रशिक्षित एवं कुशल अनुभवी होते है| उन्होंने सभी अभिभावकों को अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने की अपील की|
संस्कृति बिष्ट ने कहा कि वह भविष्य में सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती है| उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों एवं माता-पिता को दिया|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)