Almora- झाड़ियां में मिला नवजात का शव…… मचा हड़कंप

अल्मोड़ा जिले में एक ऐसी झकझोर कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां झाड़ियों में नवजात का शव मिला है। बता दे कि नवजात का शव झाड़ियो से मिलने के कारण क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। अब शव को डीएनए के लिए भेजा जाएगा और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि शव लोक लाज के भय से फेंका गया होगा। जाखनदेवी स्थित त्रिपुरासुंदरी वार्ड निवासी महिला बुधवार को अपनी गाय लेने घर के पास खेत में गई थी इस दौरान महिला को खेत में एक थैली में कपड़े लिपटे दिखाई दिए। नजदीक जाकर देखा तो उसमें नवजात का शव था। महिला ने सभासद अमित साह मोनू को मामले की जानकारी दी इसके बाद मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच गए और भीड़ जमा हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है।बता दे कि आशंका जताई जा रही है कि नवजात को दो सप्ताह पहले झाड़ियों में फेंका गया था। भू स्वामी के अनुसार सितंबर पहले सप्ताह में आसपास के लोगों को नवजात के रोने की आवाज आई लेकिन इसे सामान्य समझते हुए किसी ने ध्यान नहीं दिया और बरसात में घटनास्थल पूरी तरह से झाड़ियों से पटा हुआ था। मामले में पुलिस जांच कर रही है और नवजात के माता-पिता तथा इसे यहां फेंकने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisements

Recent Posts