
उत्तराखंड राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की आज अंतिम तिथि थी और आज कांग्रेस की तरफ से अल्मोड़ा से मैदान में उतरे प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और इस बार जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।
अल्मोड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, धारचूला विधायक हरीश धामी ,चंपावत के पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर से कार्यकर्ता काफी बड़ी संख्या में पहुंचे और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौजूदगी में नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर को दिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इस दौरान चौघानपाटा में जनसभा भी की गई।

