
अल्मोड़ा(उत्तराखंड) के तहत नागरिक शिक्षा केन्द्र – बसर ( हवालबाग) केन्द्र का विधिवत उद्घाटन उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई के पूर्व दिवस पर राजकीय इण्टर कालेज-बसर (हवालबाग) में ज्ञान की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष डॉ. विजया ढौढ़ियाल, जिला सचिव कृपाल सिंह शीला, समता सचिव भगवती गुसांई, विद्यालय की प्रधानाचार्या चन्द्रकला वर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत विद्यालय की बालिकाओं द्वारा मंचस्थ अतिथियों का वैज लगातार स्वागत करने के साथ ही स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसी के साथ नवभारत साक्षरता कार्यक्रम “उल्लास” के तहत ग्राम- बसर व दरमाड़ की 11 महिलाओं को उल्लास के संबंध में दिशानिर्देशन व बातचीत के साथ उल्लास प्रवेशिका भी वितरित की गयी। उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई पर विस्तार से बात रखते हुए डॉ. विजया ढौढ़ियाल द्वारा इस लोकपर्व की वैज्ञानिकता के संबंध में बच्चों के बीच अपनी बात साझा की। समता सचिव भगवती गुसांई द्वारा लोकपर्व फूलदेई को हम अपने बचपन में कैसे मनाया करते थे,उस पर अपनी बात बच्चों के बीच साझा की। भारत ज्ञान विज्ञान समिति जिला सचिव कृपाल सिंह शीला द्वारा अपने पारंपरिक त्योहारों को संरक्षित किये जाने पर जोर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या चन्द्रकला वर्मा जी द्वारा सभी मंचस्थ अतिथियों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त करने के साथ लोकपर्व फूलदेई एक दिन का त्योहार न होकर देई पूजन को वार्षिक त्योहार बताया। इसके साथ ही मंचस्थ अतिथियों व विद्यालय की बालिकाओं की उपस्थिति में समता स्मारिका – 2026 “हमारा कारवाँ” का विमोचन किया गया। इसके उपरांत विद्यालय के 30 परिवार के बच्चों द्वारा ‘परिवार शैक्षिक सर्वेक्षण सूचना प्रपत्र भरे गये। जिसमें कक्षा -6 से 06,कक्षा-7 से 09, कक्षा – 8 से 11, कक्षा- 9 से 01, कक्षा-10 से 01, व कक्षा -11 से – 02 बच्चों द्वारा भरे प्रपत्रों से प्राप्त ऑकडो़ से दो परिवारों के बच्चों के माता- पिता निरक्षर पाये गये। सभी बच्चों से शपथ दिलाकर अपने परिवार के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने का निवेदन किया गया। विद्यालय के 10 बालिकाओं राशि भट्ट, पूजा जोशी, काजल आर्या, हर्षिता,विनीता तिवारी,रिया,बीना,भावना,योगिता काण्डपाल,दीया आर्या द्वारा उत्तराखंड के पारंपरिक परिधान के साथ फूलदेई की टोकरी तैयार की गयी थी। इन सभी प्रतिभागियों को इनके द्वारा सजायी गयी फूलों की टोकरी पर जिला अध्यक्ष डॉ. विजया ढौढ़ियाल द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय – बसर की प्रधानाध्यापिका हेमा लटवाल व रा.इ.का. – बसर से प्रवक्ता इतिहास ममता राना व स.अ. विज्ञान राजेन्द्र प्रसाद सहित विद्यालय के छात्र/छात्राएं उपस्थित थी।

