Almora -: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को वितरित किए गए चेक

अल्मोड़ा| मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत महान हॉकी के जादूगर सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी अद्भुत प्रतिभा एवं अभूतपूर्व प्रदर्शन से देश को अंतरराष्ट्रीय पटल पर अमित पहचान दिलाने वाले देशभक्ति, पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हेमवती नंदन बहुगुणा इनडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2023 के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा स्तर पर चयनित छात्रवृत्ति योजना में आयु वर्ग 8 से 14 वर्ष तक के पात्रता प्राप्त चयनित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति योजना 2023 का चेक प्रदान कर जिला कीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा अरुण बंग्याल के मार्गदर्शन में प्रदान किया गया|


इस दौरान पब्लिक स्कूल दूंगाधारा अल्मोड़ा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चयनित छात्र प्रतीक बिष्ट (वर्ष 8 से 9) एवं छात्रा खिलाड़ी वर्षा मेहता (वर्ष 11 से 12) को भी चेक प्रदान किया गया|
चयनित खिलाडियो, विभिन्न विद्यालयों से सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को चैक प्रदान किए गए| सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम अंक प्राप्तकर्ता चयनित छात्र-छात्राओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ, प्रतीक बिष्ट एवं वर्षा मेहता को भी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।


जिला क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा अरुण बंगयाल, जिला शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा, मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या मंजू बिष्ट, प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट, योग प्रशिक्षक अनंत बिष्ट, हेमंती बोरा , सी.आर.सी दीपक वर्मा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, गिरीश मल्होत्रा, कुंदन लटवाल (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा), मुख्य अतिथि के रुप में शामिल रहे प्रकाश चंद जोशी (अध्यक्ष नगर पालिका अल्मोड़ा), बी एस मानकोटी, विशिस्ट अतिथि, प्रशांत जोशी, बैडमिंटन कोच, हरीश कनवाल, डॉ. दुर्गापाल, रूप सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी पतंजलि योगपीठ अल्मोड़ा जसोद सिंह बिष्ट, राज्य प्रभारी किसान सेवा समिति उत्तराखंड पंकज मेर, अध्यापक नीरू पांडे अध्यापक पंकज टम्टा, अध्यापक संजय वर्मा, भूपेंद्र भंडारी बॉक्सिंग कोच, अध्यापक कमल जोशी ताइक्वांडो कोच, कु. कनिष्का भंडारी (तिल्लू रौतेली पुरस्कार विजेता), प्रदीप गुरूरानी , दीपक चंद्र बिष्ट, मंजू जोशी, माया भोज, तुलसी सिराड़ी, भावना मल्होत्रा, कुंदन कुमार बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट वरिष्ठ अधिवक्ता, ललित लटवाल, मनोज सनवाल, गीता मेहरा, पीतांबर दत्त पांडे (जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी), महेश भंडारी अध्यापक, मानस स्टाफ एवं अभिभावक सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों, संगठनों, खेल प्रेमियों आदि ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।