
अल्मोड़ा| थाना लमगड़ा द्वारा बाहरी व्यक्ति/मजदूर व किरायेदारों के सत्यापन हेतु अभियान चलाकर 40 किरायेदारों व मजदूरों का सत्यापन किया गया।
Advertisements

इस दौरान एक ठेकेदार द्वारा अपने मजदूरों का पुलिस सत्यापन न कराने पर सम्बन्धित व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत 5 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की गयी।
पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए अपने मकान में बाहरी व्यक्तियों को किराये पर रखने से पूर्व पुलिस सत्यापन कराने हेतु अपील की गयी।

