
अल्मोड़ा। दिनांक 23 नवम्बर 2025 को
National Cadet Corps (NCC) ने NCC दिवस (Raising Day) पर 77 यूके बटालियन अल्मोड़ा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
शिवर में अल्मोड़ा के 42 कैडेट् ने रक्तदान किया जबकि द्वाराहाट के 50 कैडेट ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा की मिशाल कायम की।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कैडेटों की सेवाभाव की सरहना करते हुए कहा कि NCC युवाओं में अनुशासन, देशभक्ति व समाज सेवा की भावना NCC कैडेट्स को विशिष्ट पहचान दिलाती है।
रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और कर्नल जितेन्द्र शर्मा ने सभी कैडेट्स तथा चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कर्नल जितेन्द्र शर्मा और सू० मेजर जगदीश सिंह मेहता सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे ।
