
अल्मोड़ा। दिनांक 18/11/2025 को माय भारत की तरफ से विकासखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाड़ेछीना मे सफलतापूर्ण किया गया जहां सभी प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 400 मी बॉयज में प्रथम प्रियंस सिंह, द्वितीय कमल सुप्याल व तृतीय स्थान पर योगेन्द्र पुना रहे। वही लड़कियों की 100 मीं दौड़ में प्रथम स्थान काजल नेगी, द्वितीय रितिका जोशी, तृतीय स्थान रूचि सुप्याल का रहा। लंबी कूद में लड़कों में प्रथम प्रियांशु कुमार द्वितीय पवन, तृतीय लक्की प्रकाश रहे। वही लड़कियों की लंबी कूद में प्रथम रितिका द्वितीय गायत्री, तृतीय रुचि सुप्याल रही। बालकों की रस्सा कसी में जय श्री राम की टीम विजय रही। वही बालिकाओं की खो-खो में बाड़ेछीना विजय रही।
मुख्य अतिथि स्कूल के उप प्रिंसिपल , जगदीश सिंह सुप्याल ओर शिक्षक खिलानंद भट्ट, खेल शिक्षक नीरज, नवीन चंद्र और गौरव कुमार उपस्थित रहे।


