
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, पातालदेवी (अल्मोड़ा) में आज प्रातः 11 बजे से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में अल्मोड़ा जिले के प्रभारी एवं भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मंचासीन पदाधिकारियों में जिला प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, जिला अध्यक्ष महेश नयाल, SIR के जिला संयोजक दर्शन रावत तथा पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट ने सफलतापूर्वक किया।
मुख्य वक्ता राजेंद्र बिष्ट का वक्तव्य:-
अपने संबोधन में राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी चाहिए।
जिला अध्यक्ष महेश नयाल का वक्तव्य:-
अपने अध्यक्षीय संबोधन में महेश नयाल ने कहा कि SIR देशहित में अत्यंत आवश्यक प्रक्रिया है। यह न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि संगठन को भी जमीनी स्तर पर सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं अनुशासन के साथ इस अभियान को सफल बनाएं।
कार्यशाला में SIR के जिला संयोजक दर्शन रावत ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण कराया।
कार्यशाला में ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत एवं नीमा आर्या, जिला अध्यक्ष पूनम पालीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, लता बोहरा, पूर्व अध्यक्ष गोविंद पिलखवाल, रवि रौतेला सहित अनेक जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त संदीप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र बिष्ट, मनोज जोशी, संजय डालाकोटी, मनीष जोशी ‘मंटू’, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, गोविंद मटेला, कैलाश गुरुरानी, हरीश कनवाल, राजा अली, राजा खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
BLA-1 के रूप में कैलाश गुरुरानी (अल्मोड़ा), गोधन भैंसोड़ा जागेश्वर एवं पुष्कर सिंह मेहता (सोमेश्वर) भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं नगर निकाय प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।
अंत में यह निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में सभी विधानसभाओं के स्तर पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिससे इस अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके।

