
उत्तराखंड की सबसे पुराने व्यापारी संगठन देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता अभियान के तीसरे दिन एक बहुत बड़ी खबर सामने आई जिसमें प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिला इकाई के पूर्व पदाधिकारी ने आज एक साथ देवभूमि व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण कर व्यापारियों में खलबली पैदा कर दी।इससे साफ संकेत मिलते हैं कि अब व्यापारियों ने पक्का मन बना लिया है कि एक नया संगठन ही अस्तित्व में आएगा जो सिर्फ व्यापारी हितों की बात करेगा ना कि व्यक्तिगत हित की सदस्यता। प्रभारी राजेंद्र तिवारी, मनोज सिंह पवार, हिमांशु कांडपाल, भीमा पवार के नेतृत्व में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल हरेंद्र वर्मा,
वर्तमान जिला संरक्षक दिनेश गोयल, पूर्व जिला प्रभारी अनूप गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री कमल गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीप चंद्र जोशी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अतुल साह, वर्तमाम जिला समन्वयक त्रिलोक चंद जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, पूर्व संयुक्त महामंत्री विनित बिष्ट, पूर्व जिला उपसचिव सुमित सोनकर, पूर्व संयुक्त जिला महामंत्री अभय साह, पूर्व जिला संगठन मंत्री कमल बिष्ट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बालम सिंह कपकोटी, पूर्व जिला संगठन मंत्री शहनवाज अंसारी, पूर्व संगठन मंत्री मनोज पटवा, सूरज वाणी, दीप चंद्र जोशी, अशीष भारती।
