Almora -: लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों से रहे सावधान

अल्मोड़ा| जिला सैनिक कार्यालय एवं पुनर्वास कार्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया| इस दौरान पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को विधिक सेवा और साइबर अपराधों के बारे में भी जागरूक किया गया|


सैनिक सदस्य और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रविशंकर मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की इस दौरान उन्होंने सैनिकों और वीरांगनाओं को दी जाने वाली निशुल्क विधिक सेवा के बारे में बताया और लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताएं| उन्होंने आसपास रहने वाले पूर्व सैनिकों को भी जागरूक करने की अपील की|
इस दौरान सहायक अधिकारी सेवानिवृत्त कैप्टन हीरा सिंह, प्रशासनिक अधिकारी हरीश सिंह, कनिष्ठ सहायक महिपाल सिंह, कैलाश चंद्र कांडपाल पूर्ण चंद्र लोहनी राजकुमार लोहनी, महेंद्र सिंह मेहता आदि शामिल रहे|