अल्मोड़ा:- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मासी में एनएसएस शिविर के पांचवें दिन मतदान को लेकर किया गया जागरूक

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मासी अल्मोड़ा में दिनांक 19 फरवरी 2024 को एनएसएस शिविर का पांचवा दिन था। बता दें कि इस दिन की शुरुआत व्यायाम एवं योग से हुई और जलपान ज्योतिबा फुले टोली द्वारा संपन्न कराया गया जिसके बाद मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शिविर स्थल से मासी बाजार होते हुए राजकीय महाविद्यालय मासी तक मतदान जागरूकता रैली निकाल कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई।

कैंप कमांडर डॉ निशा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने हाथी में मतदान करने हेतु जागरूक किया और पोस्टर तथा बैनर लेकर लोगों को प्रेरित किया। सामान्य लोकसभा चुनाव 2024 हेतु महिलाओं एवं नव मतदाता मे मतदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न की गई। वही लक्ष्य गीत गाकर बौद्धिक सत्र का शुभारंभ हुआ। इस दौरान नमामि गंगे विषय पर विशिष्ट अतिथि गिरधर सिंह बिष्ट तथा ग्राम प्रधान द्वारा अपने विचार रखे गए। इस अवसर पर कैंप अधिकारी डॉ पुरन राम, डॉ निशा, डॉ अनुराधा तथा सभी शिविरार्थी उपस्थित रहे।