
अल्मोड़ा। जिले में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं अब अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए फिर से मौका आ गया है। 22 वर्ष तक के युवा 2026 की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है आवेदन शुल्क ₹250 तय किया गया है। सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के अंतर्गत अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल ,उधम सिंह नगर के युवक इस भर्ती परीक्षा में भाग ले सकते हैं। इस बार एक साथ दो पदों के लिए आवेदन करने की सुविधा भी दी गई है जिससे कि प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी और आयु सीमा में भी बदलाव किया गया है, पहले अधिकतम आयु 21 वर्ष थी जिसे बढ़ाकर 22 वर्ष कर दिया गया है।

