अल्मोड़ा:- मानदेय न बढ़ाने को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आक्रोश…. निकाला जुलूस

अल्मोड़ा। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बीते सोमवार को सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला गया। मानदेय न बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर गांधी पार्क में धरना देकर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाए उन्होंने मानदेय में 140 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि करने की मांग करी और कहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बिना किसी अर्हता पूरी किए सेवानिवृत्त होने पर 10 लाख रुपए देने का शासनादेश जारी होने के बाद विवाह धारा 300 कटौती का प्रस्ताव पारित किया जाए इस तरह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी करते हुए अपनी मांगे रखी तथा नगर में जुलूस भी निकाला।

Leave a Reply