अल्मोड़ा -: सीवर लाइन कार्य के संबंध में जल निगम कार्यालय पहुंचे लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित शाह मोनू

अल्मोड़ा| आज दिनांक 24/7/2023 को लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू और मोहल्ला पन्याउडियार के निवासी मोहल्ला पन्याउडियार में पड़ रही सीवर लाइन कार्य के संबंध में जल निगम कार्यालय पहुंचे वहां पर संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता के मीटिंग में होने के कारण उनसे फोन द्वारा वार्ता हुई और अधिशासी अभियंता द्वारा अपर सहायक अभियंता दीपक जोशी को वहां पर को भेजा गया मोहल्ला वासियों द्वारा दीपक जोशी को सीवर लाइन में हो रही अनियमितताओं के बारे में अवगत कराया गया|


अपर सहायक अभियंता द्वारा वहां पर तत्काल से ठेकेदार को बुलाकर उसको दिशा-निर्देश दिए गए अपर सहायक अभियंता ने बताया कि सीवर लाइन का निर्माण का कार्य यथाशीघ्र किया जाएगा साथ ही साथ सीवर के चेंबर को भी ठीक कराया जाएगा| मिट्टी को तत्काल से हटाया भी जा रहा है और पूर्ण रूप से मिट्टी हटा दी जाएगी क्षेत्रीय जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देंगे| यह आश्वासन क्षेत्र की जनता को संबंधित अपर सहायक अभियंता दीपक जोशी द्वारा दिया गया|
आज मुलाकात करने वालो मे लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू, त्रिलोचन जोशी, कैलाश गुरुरानी, अमरजीत सिंह भाकुनी, सतीश लोहनी, राजेंद्र प्रसाद पंत, बी.पी.डंगवाल, जगदीश चंद्र जोशी,जवाहर सिंह बिष्ट,जीवन किरोला,आनंद बल्लभ जोशी,आदि उपस्थित रहें|