अल्मोड़ा -: आगामी दशहरा व दीपावली पर्व को लेकर अलर्ट मोड में अल्मोड़ा पुलिस

अल्मोड़ा| एसएसपी रामचंद्र राजगुरु (IPS) के निर्देशन में अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस द्वारा परिवहन विभाग की टीम के साथ नगर के विभिन्न स्थानों पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान K.M.O.U/रोडवेज बसों व टैक्सी वाहनों की सघन चेकिंग कर सम्बन्धित चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने व बसों/टैक्सियों में निर्धारित सवारी से अधिक सवारी नही बैठाने, शराब पीकर वाहन नही चलाने, सीट बेल्ट पहनने, ओवर स्पीड/रैश ड्राईविंग नही करने हेतु सख्त निर्देश दिये गये|


चेकिंग अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 वाहन चालकों पर M.V ACT के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 13,000 रुपये जुर्माना वसूला गया है। चेकिंग अभियान जारी है।