Almora -: पुलिस के बाद अब डॉक्टरों में कोरोना की पुष्टि, इस अस्पताल में डॉक्टर हुए संक्रमित, मचा हड़कंप

अल्मोड़ा| जिले में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है| आए दिन सक्रिय मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है| इस महामारी की चपेट में डॉक्टर और पुलिस विभाग के अफसर भी आ चुके हैं|


बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच गई थी| जिसमें पुलिस उपाधीक्षक ट्रैफिक, यातायात प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए थे| अब जिला और महिला अस्पताल की डॉक्टर भी कोरोना के चपेट में आ गए हैं| गुरुवार को जिला अस्पताल की निश्चेतक, महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई| कांटेक्ट ट्रेनिंग के आधार पर स्त्री रोग विशेषज्ञ के पति की भी कोरोना जांच की गई है| जिसमें वह संक्रमित पाए गए हैं| जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में ही सवा साल, 3 साल और 11 साल के बच्चे समेत 17 अन्य मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है| जिसके बाद अस्पतालों में हड़कंप मचा हुआ है|