
अल्मोड़ा| अब एनटीडी स्थित एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंट्रल की क्षमता बढ़ेगी| इससे लावारिस कुत्तों का अधिक संख्या में बाध्यकरण हो सकेगा|
बता दें, इसके लिए 45 लाख रुपये की मंजूरी मिली है| इसमें से 34 लाख की पहली किस्त मिलने पर नगर पालिका ने केंद्र के विस्तारीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है|
दरअसल, जिले में लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है| आए दिन सड़कों पर लावारिस कुत्तों का झुंड आवाजाही के दौरान राहगीरों पर हमला कर रहा है| इससे लोग दहशत में है| अब लावारिस कुत्तों की बढ़ोतरी रोकने के लिए वर्ष 2016 में एनटीडी क्षेत्र में एबीसी केंद्र संचालित हुआ| जहां बाध्यकरण के बाद चार कैनल में कुत्तों को रखा जाता है| इसके बावजूद वहां सुविधाओं के अभाव में बहुत कम कुत्तों का बाध्यकरण हुआ| इस कारण कुत्तों की संख्या में गिरावट नहीं आ सकी| अब इस केंद्र में अधिक कुत्तों को रखने के लिए नगर पालिका 45,74,000 की लागत से 10 कैनल बनाएगी| ऐसे में कुत्तों के बाध्यकरण की संख्या बढ़ेगी और उनकी संख्या सीमित होने की उम्मीद है|
बता दें, 2016 से अब तक 1116 कुत्तों का बाध्यकरण हुआ है|

