
अल्मोड़ा| जिले में नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है| अल्मोड़ा पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है| नैनीताल जिले के एक नाबालिक के साथ बीते दिसंबर माह में अल्मोड़ा जिले के मालगांव निवासी हिमांशु बिष्ट पर दुष्कर्म करने का आरोप है| नाबालिक अल्मोड़ा किसी कार्य से आई हुई थी| नाबालिक की माता ने नैनीताल पुलिस में तहरीर दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया| जिसके बाद मामला अल्मोड़ा पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया| जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है|
