
अल्मोड़ा। जिले में दो दिवसीय निशुल्क शिविर आयोजित किया जाएगा जिले में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला इकाई की व्यापार मंडल भवन में इसके लिए बैठक की गई और बैठक के दौरान कहा गया कि 20 और 21 फरवरी को संगठन की ओर से व्यापार मंडल भवन के दीप चंद्र सभागार में दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में पेट, लिवर रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे इसके साथ-साथ बैठक के दौरान शिविर के व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर भी चर्चा की गई तथा अपील की गई कि अधिक से अधिक लोगों तक इस जानकारी को पहुंचाया जाए ताकि इसका लाभ सभी को मिल सके। इसके साथ-साथ इस दौरान 15 मार्च को जिला सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया है।

