अल्मोड़ा :- ज्योली हवालबाग में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा कार्यक्रम हुआ आयोजित, पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा| विधानसभा क्षेत्र के हवालबाग़ मण्डल के अंतर्गत शक्ति केंद्र ज्योली में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा कार्यक्रम किया गया।

Advertisements


इस दौरान कहा गया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में Bharatiya Janata Party (BJP) की सरकार द्वारा महिलाओं को सम्मान देकर उन्हें विशेष स्थान देते हुए अपनी संवेदनशीलता को प्रदर्शित किया है।


आजादी के बाद पहली बार वंचित समाज से एक महिला राष्ट्रपति के रूप में देश का नेतृत्व कर रही हैं। यह हम सबके लिए गर्व का विषय है।
बैठक में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।


बैठक में भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय बिष्ट, मण्डल महामंत्री सुंदर मटियानी, मनीष बिष्ट, शक्ति केंद्र संयोजक हेम चंद्र जोशी, मण्डल प्रभारी जगदीश तिवारी, चारों बूथों के अध्यक्ष महेन्द्र स्युनी, जगत रावत, कमल बिष्ट, बालादत्त कांडपाल के साथ युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज सलाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज उपाध्याय, शक्ति केंद्र प्रभारी सह-मण्डल कोषाध्यक्ष प्रमोद जोशी, वरिष्ठ समाजसेवी गिरीश शर्मा, मण्डल कार्यकारिणी सदस्य रामसिंह रावत, दिनेश चंद्र जोशी, नंदन उपाध्याय, जिला कार्यकारणी सदस्य बहादुर सिंह सलाल, सोभा बिष्ट, प्रेम रावत, मोहन चंद्र कांडापाल, आनंद सिंह सलाल, आनंद सिंह, भगवती देवी, त्रिलोक सिंह स्युनी, खीम सिंह सलाल, सोबन सिंह, रोहित सलाल, बिशन सिंह सलाल, सोबन सिंह मेहरा समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।