
अल्मोड़ा| जिले में जल्द ही 7 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन जाएंगी| ग्राम्य विकास विभाग ने महिलाओं का चयन कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए कार्य शुरू कर दिया है|
बताते चलें कि सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना चलाई गई है| जिसके लिए जिले को 7 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य दिया गया है| जिस पर कार्य शुरू हो गया है| चयनित महिलाओं को वार्षिक आय बढ़ाने के लिए विभाग उन्हें ऋण, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण व उत्पादों के विपणन की सुविधा उपलब्ध करेगा| साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख तक के ऋण बिना ब्याज के दिए जा रहा है| ताकुला, ताड़ीखेत, धौलादेवी, भिकियासैण, भैंसियाछाना, स्याल्दे, हवालबाग ब्लॉक से सबसे अधिक महिलाओं को चयनित किया गया है| अभी इनकी वार्षिक आय 25 से 60 हजार रुपये ही हैं|
अपर परियोजना अधिकारी, अल्मोड़ा चंदा फत्र्याल के अनुसार, कार्य योजना तैयार कर महिलाएं चिन्हित कर ली गई है| कार्य भी शुरू कर दिया गया है| जल्द ही लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा|
