Almora:- एसएसजे कैंपस में इतने लाख की लागत से लगाई जाएगी 50 सोलर लाइटें….. जगमगाएगा परिसर

अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना परिसर अब सोलर लाइटों से चमकेगा। बता दे कि सोबन सिंह जीना परिसर में विश्वविद्यालय की पहल पर 50 सोलर लाइट स्थापित की जाएंगी। इससे छात्रावास में रहने वाले छात्राओं और कर्मचारियों को भी आवाजाही के दौरान परेशानियों का सामना नहीं करना होगा और रोशनी में इधर-उधर जाने में सहूलियत रहेगी तथा सोलर लाइट लगने के बाद तेंदुए और अन्य जंगली जानवरों की सक्रियता भी परिसर में काफी कम हो जाएगी।

Advertisements

एसएसजे परिसर में 15 लाख रुपए की लागत से मुख्य परिसर महिला छात्रावास समेत दूसरे संपर्क मार्गों पर 50 सोलर लाइट स्थापित होगी इससे छात्राओं को भी सुविधा मिलेगी और कर्मियों को भी सहूलियत होगी। बता दे कि छात्रावास में अल्मोड़ा, बागेश्वर, रानीखेत और पिथौरागढ़ समेत अन्य जिलों की 200 से अधिक छात्राएं रहती हैं और कर्मचारी भी अपने आवास में रहते हैं लेकिन रात को अंधेरा छाने के बाद यहां पर जंगली जानवरों का और अन्य खतरा बना रहता है मगर सोलर लाइट लगने के बाद परिसर में रोशनी हो जाएगी और सभी को सुविधा होगी