Almora- तुरियानन्द कुटीर में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जी की 160वी जन्म वर्षगांठ……. जाने कैसा रहा आयोजन

स्वामी विवेकानंद जी की 160 वी जन्म वर्षगांठ के अवसर पर तुरियानंद कुटीर, रामकृष्ण मिशन अल्मोड़ा के परिसर में आज दिनांक 12 जनवरी 2022 को स्वामी विवेकानंद जी को याद किया गया। तथा उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए परिसर में सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित किए गए।


तथा आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ध्रूवेशानंद जी महाराज ने संदेश देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी भारतीयता और हिंदू धर्म की मिसाल बन कर उभरे थे उनके त्यागमयी, तेजस्वी जीवन और विचारों का प्रभाव पूरे विश्व ने न केवल देखा- सुना बल्कि आज भी उनके विचार आदर्श जीवन का रास्ता दिखाते हैं।


तथा इसी क्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि अल्मोड़ा की धरती को भी यह क्षण संजोने का अवसर मिला जब स्वामी विवेकानंद का वैश्विक व्यक्तित्व हिमालय में रहा।


तथा कार्यक्रम के दौरान अल्मोड़ा के आकाशवाणी निर्देशक प्रतुल जोशी ने विवेकानंद जी के सामाजिक समानता और सेवा भाव की प्रसंगिकता को बयां किया।
व इस अवसर पर डॉक्टर चंद्रप्रकाश फुलोरिया द्वारा आज़ादी की भावना में स्वामी विवेकानंद के योगदान और कुमाऊं की आजादी की घटनाओं का विवरण दिया गया।


तथा कार्यक्रम में प्रज्ञा पांडे द्वारा गीता पाठ व मोहित अस्वाल द्वारा भाषण दिया गया। तथा स्वामी अनुराग महाराज द्वारा भक्ति गीत प्रसारित किए गए। व इस कार्यक्रम का संचालन श्री जगदीश पांडे द्वारा किया गया।