Almora -: जिले के 126 विद्यालय पीएमश्री योजना के दावेदार, मानकों पर खरे उतरने पर आदर्श विद्यालय के रूप में होंगे विकसित

अल्मोड़ा जिले में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) योजना के तहत चयन के लिए 126 विद्यालयों की सूची बनाई गई है| अब अगर यह विद्यालय केंद्रीय समिति के मानकों पर खरे उतरे तो विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने की योजना है|

Advertisements

जहां नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिक शिक्षा प्रणाली से विद्यालयों का विकास होगा|
अल्मोड़ा जिले के 126 विद्यालयों की सूरत संवरने की उम्मीद है|

इसके लिए केंद्रीय समिति इन चिन्हित विद्यालयों का आकलन कर उनका चयन करेगी| चयनित विद्यालयों में हाईटेक स्मार्ट क्लास, आधुनिक लैब, भवन, सफाई की व्यवस्था और खेल मैदान आदि की सुविधा मिलेगी|
योजना के पहले चरण में पिछले वर्ष जिले के 12 इंटर कॉलेज का चयन करके उन्हें आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है| इस वर्ष 126 हाईस्कूल और इंटर कॉलेज को चिन्हित किया गया है| अगर मानक सही उतरते हैं तो यह विद्यालय जिले के आदर्श विद्यालय बन जाएंगे|