
अल्मोड़ा जिले में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) योजना के तहत चयन के लिए 126 विद्यालयों की सूची बनाई गई है| अब अगर यह विद्यालय केंद्रीय समिति के मानकों पर खरे उतरे तो विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने की योजना है|
जहां नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिक शिक्षा प्रणाली से विद्यालयों का विकास होगा|
अल्मोड़ा जिले के 126 विद्यालयों की सूरत संवरने की उम्मीद है|
इसके लिए केंद्रीय समिति इन चिन्हित विद्यालयों का आकलन कर उनका चयन करेगी| चयनित विद्यालयों में हाईटेक स्मार्ट क्लास, आधुनिक लैब, भवन, सफाई की व्यवस्था और खेल मैदान आदि की सुविधा मिलेगी|
योजना के पहले चरण में पिछले वर्ष जिले के 12 इंटर कॉलेज का चयन करके उन्हें आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है| इस वर्ष 126 हाईस्कूल और इंटर कॉलेज को चिन्हित किया गया है| अगर मानक सही उतरते हैं तो यह विद्यालय जिले के आदर्श विद्यालय बन जाएंगे|

