अल्मोड़ा:- जिले के विभिन्न स्कूलों में खाली हैं हिंदी शिक्षकों के 112 पद

अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न स्कूलों में हिंदी शिक्षकों के 112 पद खाली है जिसके चलते बच्चों को हिंदी विषय में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालयों में हिंदी का ज्ञान देने के लिए शिक्षक नहीं है और इंटर कॉलेज में हिंदी के शिक्षकों के 112 पद रिक्त हैं। विद्यार्थियों को हिंदी का बेहतर ज्ञान नहीं मिल पा रहा है जिसका असर 2023- 24 में बोर्ड परीक्षा के परिणाम में भी देखने को मिला। हाई स्कूल के 23 विद्यार्थी हिंदी विषय में असफल रहे। जानकारी के मुताबिक जिले में संचालित हो रहे जीआईसी में हिंदी प्रवक्ताओं के 145 पद सृजित हैं इसके सापेक्ष वहां पर 68 पद रिक्त हैं और एलटी संवर्ग में हिंदी शिक्षकों के 271 सृजित पद हैं लेकिन 39 शिक्षकों की तनाती नहीं हो पाई है। ऐसे में विद्यार्थियों को हिंदी विषय में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Recent Posts