अल्मोड़ा:- जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रों में जांची जाएंगी 1,11055 उत्तर पुस्तिकाएं

अल्मोड़ा। जिले में मूल्यांकन केंद्रों की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। बता दे कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब शुरू हो गया है और जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रों में 32 टेबलों पर 1,11055 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी । जिला मुख्यालय स्थित जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र में 18 टेबल पर हाई स्कूल और इंटर की 53000 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी और मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत में नौ टेबल लगेंगी जहां हाई स्कूल की 5 और इंटर की चार टेबल पर हाई स्कूल और इंटर की 44000 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। वही जीआईसी चौखुटिया में हाई स्कूल के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा जहां 14055 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।