अल्मोड़ -: नोएडा से अल्मोड़ा आए पर्यटकों के साथ स्थानीय युवकों ने किया ऐसा काम

अल्मोड़ा| वैसे तो पर्यटकों के साथ हर कोई अच्छा व्यवहार करता है| पुलिस प्रशासन भी पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करने की अपील करता है| खासकर पर्यटन सीजन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा यह अपील की जाती है| लेकिन अल्मोड़ा से एक आश्चर्य कर देने वाली खबर सामने आ रहे हैं| जहां पर्यटकों के साथ स्थानीय युवकों ने नशे में धुत होकर अभद्र व्यवहार किया| जिले के बाड़ेछीना में नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचे पर्यटकों के साथ स्थानीय युवकों का विवाद हो गया|


कहा जा रहा है कि नशे में धुत क्षेत्र के युवाओं ने पर्यटकों का वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया| साथ ही उनकी चेन छीनकर अन्य सामान लेकर फरार हो गए| सूचना मिलने पर देर रात राजस्व टीम घटनास्थल पहुंची| पर्यटकों को रात में नगर के एक होटल में ठहराया गया सुबह वह वापस चले गए इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है|


जानकारी के अनुसार बाड़ेछीना से करीब 2 किमी दूर कुछ युवक बाइक से जा रहे थे| वह नशे में धुत थे| आरोप है कि बेतरतीब गाड़ी चलाने के कारण रपट कर गिर गए| पर्यटक उनकी मदद को रुके तो उन्होंने पर्यटकों को गाली देना शुरू कर दिया| पर्यटकों ने विरोध जताया तो वह मारपीट पर उतारू हो गए| यहां तक कि उन्होंने पर्यटकों के साथ मारपीट करनी भी शुरू कर दी| और उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया| जाते-जाते एक पर्यटक के सोने की चैन और अन्य सामान लेकर आरोपी फरार हो गई| सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार नवीन लाल वर्मा के नेतृत्व में राजस्व पुलिस भी मौके पर घटनास्थल पहुंची| लेकिन तब तक वहां से चारों आरोपी युवक फरार हो चुके थे| जबकि पर्यटकों को अल्मोड़ा लाया गया| पर्यटकों ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट करने के साथ-साथ उनकी सोने की चैन समेत अन्य सामग्री छीन ले गए|


कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि पर्यटकों को रात में होटल में ठहराया गया| जिसके बाद वह वहां से चले गए|


नायब तहसीलदार नवीन लाल वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम वहां पहुंच गई थी| वाहनों में तोड़फोड़ हुई है, चोरी का भी आरोप है मामले की जांच की जा रही है| पुलिस आरोपियों की तलाश में है|