अक्षय कुमार की “बच्चन पांडेय” नहीं दे पाई “द कश्मीर फाइल्स” को टक्कर…….एक हफ्ते में भी नहीं पहुंच पाई 50 करोड़ के पार

अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाने वाले अक्षय कुमार की नई फिल्म बच्चन पांडेय ने इस बार 1 हफ्ते के अंदर 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया। बता दे कि इसका सबसे बड़ा कारण विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स बताई जा रही है क्योंकि द कश्मीर फाइल्स दर्शकों के दिलों में ऐसी छाई है कि हर किसी को सिनेमाघरों में वही फिल्म देखनी है। तथा यह बात खुद अक्षय कुमार ने स्वीकार की है कि द कश्मीर फाइल्स की लहर के कारण है उनके फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आ रही है। बता दे कि कश्मीर फाइल्स साल 2022 की ऐसी पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के पार पहुंची है। तथा 18 अप्रैल 2022 को होली वीकेंड पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की बच्चन पांडेय फिल्म ने 1 हफ्ते में 50 करोड़ की कमाई भी नहीं की है। जहां दूसरे हफ्ते में द कश्मीर फाइल्स ने 110 करोड़ जमा किए वही बच्चन पांडेय ने पहले दिन 13.25 करोड़ की नेट कमाई की उसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म केवल 12 करोड़ कमा पाई। तथा बीते मंगलवार को फिल्म की नेट कमाई 3.25 करोड़ रही और बुधवार को 2.70 करोड़। और गुरुवार को इस कलेक्शन में और गिरावट दर्ज हुई तथा फिल्म केवल 2.50 करोड़ ही कमा पाई।