चंद्रयान-3 की सफलता के बाद रोवर प्रज्ञान ने भेजा चांद का पहला वीडियो…… जानिए नजदीक से कैसा दिखता है चांद

चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव में पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है और चंद्रयान का रोवर प्रज्ञान अपनी यात्रा के क्रम में अब आगे बढ़ चुका है। बता दें कि रोवर प्रज्ञान ने इसी बीच चांद से एक वीडियो भेजा है जिसे इसरो ने अपने आधिकारिक एक्स पर शेयर किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे कि यह धीरे-धीरे चांद पर उतर रहा है। बता दें कि रोवर चांद पर धीरे-धीरे उतर रहा है क्योंकि वहां पर धरती की अपेक्षा गुरुत्वाकर्षण बेहद कम है तथा रोवर की गतिशीलता संचालन शुरू हो चुका है और प्रोपल्शन मॉडल पर शापे पेलोड का रविवार को संचालन किया जाएगा।