
अगर आप की नई नई शादी हुई है या फिर घर में नए बच्चे का जन्म हुआ है तो राशन कार्ड में पत्नी और बच्चे का नाम कैसे जोड़ा जाए? अगर आप ऑफलाइन मोड में नाम जोड़ने की सोच रहे है, तो आपको दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं| लेकिन अगर आप घर बैठे राशन कार्ड पर बच्चे और पत्नी का नाम जोड़ने का सोच रहे हैं, तो हम आपको इसकी प्रॉसेस बताएंगे|
इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता -:
अगर किसी परिवार के बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ना है तो परिवार के मुखिया के पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है| परिवार के मुखिया को ओरिजिनल कार्ड के साथ एक फोटो कॉपी चाहिए| साथ ही बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र और उनके माता-पिता के आधार कार्ड की आवश्यकता होगी और अगर आप नव विवाहित महिला का नाम राशन कार्ड में जोड़ना चाहते हैं तो उसका आधार कार्ड विवाह प्रमाण पत्र और उसके माता-पिता का राशन कार्ड अनिवार्य है|
आइए अब जानते हैं प्रोसेस -:
- सबसे पहले अपने राज्य की फूड सप्लाई की आधिकारिक साइट पर जाएं| सभी राज्यों की अलग-अलग वेबसाइट है|
- अब आपको एक लॉगइन आईडी बनानी है| अगर आपके पास पहले से एक आईडी है तो उससे लॉग इन करें|
- होम पेज पर एड न्यू मेंबर का विकल्प दिखाई देगा| इस पर क्लिक करें| इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया फॉर्म खुलेगा| यहां आपको अपने परिवार के नए सदस्य की सारी जानकारी सही-सही भरनी होगी|
- सिर्फ यही नहीं, आपको फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी भी अपलोड करनी होगी|
- अब फॉर्म जमा कर दें| इसके बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर आपको दिया जाएगा| इससे आप इस पोर्टल में अपनी फॉर्म को ट्रैक कर सकते हैं|
- इसके बाद अधिकारी फॉर्म और दस्तावेज को चेक करेंगे|
- सब कुछ सही होने पर आपका फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा और नया राशन कार्ड पोस्ट के जरिए आपके घर पहुंच जाएगा|
