देश के 5 राज्यों में चुनाव के बाद अब निर्वाचन आयोग ने की उपचुनाव की घोषणा

भारत के पांच चुनावी राज्यों उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर में चुनाव संपन्न हो चुके हैं तथा बीते 10 मार्च 2022 को इन चुनाव के परिणाम भी आ चुके हैं चुनाव संपन्न होने के बाद अब निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्र में
उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है।देश में पश्चिम बंगाल के 2 सीटों पर उपचुनाव होंगे जिसमें पश्चिम बंगाल की 40- आसनसोल लोकसभा सीट पर लोकसभा के लिए उपचुनाव होंगे तथा दूसरी 161 बल्लेगंज सीट पर विधानसभा के लिए उपचुनाव होंगे। और ना सिर्फ पश्चिम बंगाल बल्कि बिहार की 91 बोचाहन विधानसभा सीट, छत्तीसगढ़ की 73- खैरागढ़, महाराष्ट्र की 276- कोल्हापुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होने हैं। देश के इन चार राज्यों में आगामी 12 अप्रैल 2022 को उपचुनाव होंगे। और इस चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया को 24 मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाना है।

Advertisements

Recent Posts