पांच राज्यों में हार के बाद सोनिया गांधी ने कांग्रेस में की अपना पद छोड़ने की पेशकश…… पढ़ें पूरी खबर

देश में पांच चुनावी राज्यों में से एक में भी सरकार ना बना पाने पर कांग्रेस के नेतृत्व पर चौतरफा प्रहार हो रहे हैं। ऐसे में बीते रविवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि अगर सभी को लगता है कि कांग्रेस के नेतृत्व से गांधी परिवार को हट जाना चाहिए तो हम हम तीनों यानी की मैं, राहुल और प्रियंका ना सिर्फ पद से हटने के लिए बल्कि कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है। बीते रविवार को सोनिया गांधी ने कार्यसमिति की बैठक में अपना पद छोड़ने की पेशकश की मगर कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से सोनिया गांधी की यह पेशकश ठुकरा दी और कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी को पूरा विश्वास है पार्टी के सदस्यों ने सोनिया गांधी को ना सिर्फ पार्टी का नेतृत्व बल्कि मौजूदा संकट को देखते हुए संगठनात्मक बदलाव करने और खामियों को दूर करने के लिए अधिकार भी दे दिए। कार्यसमिति की यह बैठक पूरे 5 घंटे चली जिसमें पार्टी की हार को लेकर चिंतन किया गया और वरिष्ठ सदस्यों द्वारा अनेक बातचीत भी की गई। और इस दौरान कांग्रेस में यह भी चर्चा हुई थी कि उन्हें इस संकट से निकलने के लिए अपने साथ बाकी दलों को भी लाना होगा कार्य समिति के सदस्यों की बैठक की अगुवाई कर रहे आजाद नबी ने इस विचार को सही ठहराते हुए कहा कि उन्हें मौजूदा संकट को देखते हुए अपने साथ अन्य दलों को भी लाना होगा क्योंकि वर्तमान में जो हालात हैं उन्हें देखते हुए वह भाजपा को अकेले नहीं हरा सकते हैं इसलिए उन्हें बाकी दलों को भी साथ लाना होगा। उनका कहना था कि उन्हें पूरे 10-12 दलों से बात करनी होगी तब जाकर उनके साथ 6 से7 दल शामिल होंगे।

Advertisements

Recent Posts