आदित्य एल वन मिशन ने अपनी पहली कक्षा में किया सफलतापूर्वक बदलाव…… जानिए कब बदलेगा दूसरी कक्षा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा आदित्य एल वन मिशन को लेकर एक नया अपडेट दिया गया है। बता दे कि मिशन के सफल लॉन्चिंग के बाद आज रविवार को इसरो के द्वारा जानकारी साझा की गई है कि देश के पहले सौर मिशन का पहला अर्थबाउंड मैन्यूवर सफलता पूर्वक पूरा हो चुका है और अभी यह मिशन अपनी दूसरी कक्षा 5 सितंबर को बदलेगा। इसरो ने यह भी कहा है कि सेटेलाइट पूरी तरह से स्वस्थ है और संचालन भी काफी सही तरीके से हो रहा है तथा अगला मेन्यूवर 5 सितंबर 2023 को लगभग 3:00 बजे के लिए निर्धारित है।

इसरो ने एक्स पर एक अपडेट जारी करते हुए कहा है कि आदित्य एल वन मिशन उपग्रह स्वस्थ है और इसका संचालन भी सही तरीके से हो रहा है। इसने अपना पहला अर्थबाउंड मेन्यूवर आईएसटीआरएसी बेंगलुरु से सफलतापूर्वक पूरा किया है और अगला मेन्यूवर 5 सितंबर 2023 को निर्धारित है। बता दे कि यह मिशन 2 सितंबर 2023 को श्रीहरिकोटा आंध्र प्रदेश से लांच किया गया था जिसकी लॉन्चिंग सफलतापूर्वक होने के बाद इसने अपनी पहली कक्षा में सफलतापूर्वक बदलाव भी कर लिया है और अब यह 5 सितंबर को दूसरी कक्षा बदलेगा।