
अल्मोड़ा| चैत्र नवरात्र शुरू होते ही एक बार फिर फलों के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है| अल्मोड़ा में फलों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है| फलों में 10 से 20 फ़ीसदी तक का उछाल आया है| नवरात्र में व्रतधारी अधिक दाम चुका कर फल खरीदने के लिए मजबूर हैं| नवरात्र शुरू होने के साथ ही सभी प्रकार के फलों के दाम बढ़ गए हैं| नवरात्र में अधिकतर लोग व्रत रखते हैं| खाने के तौर पर फलों का सेवन करते हैं| कई घरों में शाकाहारी भोजन बनता है लोग इन दिनों फल व सब्जियों का सेवन अधिक करते हैं| ऐसे में व्रत करने वाले लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है| सेब 150 रुपये के तो, अनार 130 -150 रुपये किलो बिक रहा है| केले का भाव भी बढ़ा हुआ है कहीं 50 रुपये दर्जन तो कहीं ₹60 दर्जन बिक रहा है| यही हाल सब्जियों के दामों का भी है मध्यवर्गीय परिवारों के घर का बजट महंगाई के कारण चरमरा गया है| अंगूर ₹100 किलो बिक रहे हैं, और काला अंगूर 130 रुपये किलो|
