Uttarakhand corona update- राज्य में कम हुए कोरोना के मामले….. जाने आपके जिले में कितने

उत्तराखंड राज्य में कोरोना के मामलों में कमी आ रही है बता दें कि पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में केवल 34 नए मामले सामने आए हैं। और दूसरी तरफ 71 मरीजों ने इस संक्रमण से रिकवरी भी की है।और राहत भरी खबर यह है कि इस संक्रमण से बीते 24 घंटे के अंदर एक भी मौत नहीं हुई और राज्य में कोरोना संक्रमण दर 0.71% रही। मेरे 24 घंटे में सबसे अधिक नए मामले देहरादून से सामने आए हैं देहरादून से 12 नए मामले सामने आए हैं इसके अलावा अल्मोड़ा से चार, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी से 1-1, नए मामले सामने आए हैं। तथा वहीं दूसरी तरफ चमोली, चंपावत ,बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी से कोरोना संक्रमित एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।