भाजपा की तरफ से ऋतु खंडूरी भूषण ने किया विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन…… जाने कब होंगे चुनाव

उत्तराखंड।जैसे कि बीते बुधवार को हमारे द्वारा जानकारी दी गई थी कि इस बार भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु महिला विधायक यानी कि पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी ऋतु खंडूरी को चुना है। और बीते गुरुवार को ऋतु खंडूरी द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों की उपस्थिति में सचिव विधानसभा को 16 सेट में नामांकन पत्र सौपे। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन के संबंध में बीते गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी की गई थी तथा इसका नामांकन बीते गुरुवार से आज शुक्रवार तक होना है और उसके बाद 26 मार्च को चुनाव की तिथि निर्धारित की गई हैं। बता दें कि भाजपा के पास 70 सदस्य विधान सभा में 47 विधायक हैं और इस दृष्टिकोण से यदि देखें तो ऋतु खंडूरी भूषण का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। और आने वाले समय में वह उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष होंगी। तथा साथ में ही यह भी बताते चलें कि यदि आज शुक्रवार के दिन तक कांग्रेस की तरफ से कोई भी नामांकन नहीं आता है तो ऋतु खंडूरी निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगी। तथा अध्यक्ष पद के लिए विधायक रितु खंडूरी द्वारा केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया गया। तथा उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को देश में सम्मान मिल रहा है तथा इससे महिलाओं का जीवन और भी सरल हो जाएगा।साथ में उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई महिला विधायक विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन कर रही हो यह सम्मान हम महिलाओं के लिए हैं जिसके लिए मैं केंद्रीय को धन्यवाद देना चाहती हूं।