
देहरादून उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम 10 दिन से अधिक हो चुके हैं हालांकि भारतीय जनता पार्टी अब तक उत्तराखंड के अगले मुखिया का ऐलान नहीं कर पा रही है| संभावना है कि आज शाम को भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी| जिसके बाद मुख्यमंत्री का ऐलान हो जाएगा|
राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी का नाम तब चर्चा में आ गया जब रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने उनको लेकर एक बड़ा बयान दिया| उमेश शर्मा ने कहा कि यदि पार्टी हाईकमान अनिल बलूनी को मुख्यमंत्री बनाता है तो, वह एक बार नहीं बल्कि 10 बार भी अपनी सीट छोड़ने को तैयार है।
उमेश शर्मा 2016 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए जिसके बाद वह 2017 और 2022 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर रायपुर से विधानसभा का चुनाव लड़े और जीते।
