‘द कश्मीर फाइल्स’ में नजर आए उत्तराखंड के उभरते कलाकार तन्मय लोहनी

देहरादून| कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म जो, बहुत अधिक नाम कब आ चुकी है, जिस पर राजनीति भी बढ़-चढ़कर हो रही है, इस फिल्म में उत्तराखंड के उभरते हुए कलाकार तन्मय लोहानी ने अहम किरदार निभाया है| तन्मय ने फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के पोते शिवा के दोस्त अब्दुल का किरदार निभाया है| फिल्म में शानदार अभिनय के लिए कुछ दिन पहले ही प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मानित किया था| तन्मय लोहनी की माता मूल रूप से हल्द्वानी आवास विकास के रहने वाली है| तन्मय का ननिहाल हल्द्वानी में है उन्होंने बताया कि तन्मय को अभिनय का बचपन से ही शौक रहा जिसके लिए भी खूब मेहनत भी करते हैं, उनकी मेहनत भी रंग लाई और कश्मीर फाइल्स में उनका अब्दुल के किरदार के लिए चयन हो गया|

Advertisements

Recent Posts