विश्व अनिद्रा दिवस विशेष -: 200 करोड़ लोग अनिद्रा से परेशान, जानिए अनिद्रा से छुटकारा पाने के उपाय

हर साल मार्च महीने में तीसरे शुक्रवार को ‘वर्ल्ड स्लीप डे’ मनाया जाता है| इस साल 18 मार्च यानी आज वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जा रहा है| इसे पहली बार साल 2008 में बनाया गया था| जिसका उद्देश्य लोगों को नींद और सेहत के बीच संबंध के प्रति जागरूक करना है| आजकल लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में कम सोने लगे हैं| इससे उनके मानसिक और शारीरिक सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है| इस साल विश्व स्लीप डे की थीम अच्छी नींद, स्वस्थ दिमाग, खुशहाल दुनिया है| वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी के वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में बताया है कि नींद का हमारे जीवन के सभी पहलुओं पर क्या प्रभाव पड़ता है| नींद की समस्या एक वैश्विक समस्या है, जो दुनिया की 45% आबादी के स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता के लिए खतरा है|
भारत में भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है| तनाव, डिप्रेशन, नेगेटिविटी, एंग्जाइटी और इनसोम्निया यानी अनिद्रा जैसी बीमारियों की लिस्ट में इनसोम्निया टॉप पर है| चीन और यूरोप में इसका असर सबसे ज्यादा है| नेशनल सेंटर ऑफ़ बायो टेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के आंकड़ों के मुताबिक भारत में करीब 20% से ज्यादा लोग अनिद्रा के शिकार हैं|
कोरोना के दौरान भी लोगों में नींद ना आने की समस्या देखी गई खासकर कोविड-19 रोगियों को और ऐसे लोगों को जो front-line वर्कर थे| महामारी के दौरान काम का बोझ ज्यादा होने से स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा पूरी नींद ना ले पाने के कारण उन्हें नींद संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा वहीं कोरोनावायरस रोगियों में भी बीमारी के डर से काफी संख्या में लोग अनिद्रा की समस्या में रहे| कई लोग कोविड-19 महामारी के दौरान तनाव में आने के कारण भी अनिद्रा की बीमारी से ग्रसित रहे|
आइए जानते हैं अच्छी नींद नहीं लेने से क्या समस्याएं होती है?
वजन का तेजी से बढ़ना, मधुमेह होना, ब्लड प्रेशर का बढ़ना, शरीर में सूजन आना, हदय संबंधी रोग होना, मानसिक सेहत पर असर, कुछ तरह के कैंसर का होना, भूलने की समस्या पैदा होना|
अब कुछ उपाय ऐसे ही देखते हैं जिनसे हमें अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिलेगा -:
1- लोगों को सोने का समय और जागने का समय निश्चित करना होगा|
2- सोने से 4 घंटे पहले शराब के सेवन से बचें और धूम्रपान न करें|
3- सोने से 6 घंटे पहले कैफीन से बचें इसमें कॉफी, चाय ,सोडा और चॉकलेट शामिल है|
4- सोने से 4 घंटे पहले भारी, मसालेदार या मीठा खाने से बचें| सोने से पहले हल्का नाश्ता ले|
5- निश्चित रूप से व्यायाम करें लेकिन सोने से ठीक पहले व्यायाम ना करें|