Uttarakhand-: फिर छलका हरीश रावत का दर्द, कहीं यह बात

विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू से ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सुर्खियों पर रहे| उनके लिए हार को स्वीकार करना मुश्किल हो रहा है| सोशल मीडिया पर लगातार उनका दर्द झलकता नजर आ रहा है| वहीं अब दिल्ली जाने से पहले किए गए सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर वह एक बार फिर चर्चाओं में हैं| विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार का दर्द कांग्रेस नेताओं को सता रहा है| आश्वस्त कांग्रेस नेता सत्ता में वापसी को लेकर अप्रत्यक्ष नतीजों से हैरान-परेशान हैं| इस बीच कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में दिल्ली रवाना होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बेहद भावुक नजर आए| उनके शब्दों में कहें तो वह राज्य में कांग्रेस की हार से बेहद आहत हैं| बैठक में जाने से पूर्व उन्होंने कहा कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से कैसे नजर मिलाएंगे| दिल्ली रवाना होने से पूर्व हरीश रावत ने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा की जिसमें वह बेहद भावुक नजर आए उन्होंने लिखा कि दिल्ली की ओर जाने की कल्पना मात्र से उनके पांव और मन भारी हो रहे हैं|हरीश ने कहा कि उनका आज भी मानना है कि देश के अंदर कोई दूसरी पार्टी ऐसी नहीं है जो पैन इंडिया स्वरूप ग्रहण करने में सक्षम हो और भाजपा का सशक्त लोकतांत्रिक विकल्प प्रस्तुत कर सकें| टुकड़े-टुकड़े में कुछ लोग कोशिश कर रहे हैं| मगर उनके डीएनए में वह बात नहीं है जो कांग्रेस के डीएनए में है, लेकिन कांग्रेस पार्टी कहीं ना कहीं रणनीतिक चूक का शिकार हो रही है| कुछ ऐसी स्थितियां बन रही है कि हम हर बार जनता का विश्वास जीतने में विफल हो रहे हैं|