Uttarakhand corona update-राज्य में कोरोना खत्म होने की कगार पर, बीते 24 घंटे में सामने आए इतने मामले

उत्तराखंड राज्य में पिछले कई दिनों से कोरोना के मामले 50 से कम दर्ज हो रहे हैं। मगर बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा 20 से भी कम का रहा है बीते 24 घंटे के अंदर राज्य में कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं तथा वही राहत की बात यह है कि 24 घंटे के अंदर ही 28 मरीजों ने इस संक्रमण से रिकवरी की है।और अब राज्य में सक्रिय मामले भी 378 ही रह गए हैं।और खुशी की बात यह है कि बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण से राज्य में एक भी मौत नहीं हुई। बीते 24 घंटे के अंदर राज्य में कोरोना के मामले अलग-अलग जिलों में अलग-अलग दर्ज किए गए हैं। जैसे कि देहरादून से कोरोना के 8 नए मामले दर्ज किए गए हैं इसके अलावा चमोली से पांच, बागेश्वर से एक, उधम सिंह नगर से एक, रुद्रप्रयाग से एक, पौड़ी गढ़वाल से दो, नैनीताल से एक कोरोना के नए मामले दर्ज हुए हैं। तथा राहत की खबर यह है कि बीते 24 घंटे में कई जिलों में जैसे अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल से कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

Advertisements

Recent Posts