
देहरादून| उत्तराखंड में पहली से पांचवी तक के बेसिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को अब नियमित रूप से स्कूल आना होगा| अब सरकारी, अशासकीय, सहायता प्राप्त निजी शैक्षणिक संस्थानों की बेसिक कक्षाएं भौतिक रूप से चलाई जाएंगी| कोविड-19 संक्रमण में गिरावट के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है| शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षीसुंदरम ने इसके आदेश जारी किए हैं| सचिव के मुताबिक शिक्षा महानिदेशालय ने बेसिक कक्षाओं को पूर्व की तरह पूरा वक्त संचालित करने का प्रस्ताव दिया था| जिसे मंजूरी दे दी गई है|
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए सरकार ने शिक्षा विभाग के 6 महीने के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी है| शिक्षा सचिव ने इसके आदेश किए हैं उन्होंने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू हो रही है और 19 अप्रैल तक चलेगी| यह प्रतिबंध शिक्षा विभाग के साथ विद्यालय शिक्षा परिषद पर भी लागू होगा|

