
देहरादून| कल चुनावी परिणाम आने के बाद भाजपा बहुमत से जीत हासिल कर रही है लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए| चुनावी परिणाम आने के बाद आज भाजपा सरकार बनाने की प्रक्रिया में लग चुकी है और मुख्यमंत्री धामी ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दोपहर 1:30 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से भेंट कर मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र सौंपा| पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने तक एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है|
इस्तीफा सौंपने के बाद सीएम धामी ने कहा कि हमें एक नया जनादेश मिला है और यह कार्यकाल पूरा हो गया है इसलिए राज्यपाल को इस्तीफा दे दिया| उन्होंने मुझे नई सरकार के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक के तौर पर अपनी भूमिका निभाने के लिए कहा है|
