दूध दही का ज्यादा सेवन करने वाले लोग हो जाए सतर्क, हुआ ये खुलासा

मल्टीपल सि्क्लेरोसिस (एमएस) से पीड़ित लोगों को डेयरी उत्पादों के सेवन के बाद गंभीर बीमारी के लक्षणों की शिकायत होती है खासकर दूध मल्टीपल सि्क्लेरोसिस के लक्षणों को बढ़ा सकता है| शोधकर्ताओं ने अध्ययन में यह दावा किया है| इसके अलावा इसका कारण भी खोजा है अध्ययन को प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस में प्रकाशित किया गया है| यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल बॉन के स्टूडेंट ऑफ एनाटॉमी के प्रोफेसर स्टैफनी ने कहा है कि मल्टीपल सि्क्लेरोसिस से ग्रसित लोगों पर किए गए अध्ययन से यह संकेत मिले हैं| उन्होंने बताया है कि अध्ययन के दौरान हमने रोगियों से बार-बार सुना कि जब भी वे दूध पनीर या दही का सेवन करते हैं उन्हें परेशानी होने लगती है|

Advertisements

Recent Posts