तो क्या विधानसभा चुनाव के बाद बढ़ेंगी पेट्रोल और डीजल की कीमतें…….. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने दिए यह संकेत

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बयान देते हुए कहा है, कि यह कहना गलत होगा कि हमने विधानसभा चुनाव के कारण तेल की कीमतें नहीं बढ़ाई बल्कि तेल की कीमतों को बाजार में बने रहने के लिए कंपनियों को तय करना है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत में तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार ही तय होती है और अब रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमते रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। और ऐसे में भारत में तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं हालांकि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने यह भी कहा कि वह इस युद्ध के बीच भारत में तेल की कमी नहीं होने देंगे उन्होंने कहा कि वे जो भी निर्णय लेंगे नागरिकों के हित को ध्यान में रखते हुए लेंगे। हालांकि उनकी बातों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की झलक साफ दिखती है क्योंकि वाकई रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें काफी बढ़ गई है जिस कारण भारत पर भी इसका असर पड़ सकता है।