
देहरादून| ज्यादातर दूध के ब्रांडो की कीमतें बढ़ने के बाद अब उत्तराखंड का ब्रांड आंचल के दूध में भी 15 मार्च से ₹2 लीटर का इजाफा हो जाएगा| आंचल का फुल क्रीम 60 और टोंड दूध 46 रुपए लीटर मिलेगा|
जयदीप अरोड़ा, संयुक्त निदेशक-डेयरी ने कहा कि दून में 15 मार्च से नए रेट लागू हो जाएंगे बाकी जिलों में इसी तारीख के आसपास बढ़ोतरी होगी| बताया की देहरादून, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी में दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर ₹2 अधिक दिए जाएंगे जबकि हरिद्वार नैनीताल , यूएस नगर में यह बढ़ोतरी प्रति लीटर एक-एक रुपए होगी|

