Uttarakhand- पिछले चुनाव में इन्होंने लगाया था सटीक अंदाजा……. और इस बार फिर खिलाया कमल

उत्तराखंड समेत देश के अन्य चुनावी राज्यों में भी आगामी 10 मार्च 2022 को सभी राजनीतिक दलों के चुनाव परिणाम सामने आने वाले हैं। मगर उससे पहले एक्जिट पोल ने उत्तराखंड में चुनाव परिणामों की तस्वीर सामने रखी है। बता दें कि पिछली बार की तरह इस बार भी न्यूज 24 और आज तक ने फिर एक बार भाजपा के हित में बहुमत मिलने की तस्वीर जाहिर की है। पिछली बार भी यानी कि 2017 में news24 के सर्वे के अनुसार भाजपा को 53 और कांग्रेस को 15 सीटें मिलने का दावा किया गया था मगर परिणाम के बाद भाजपा ने 57 सीटों पर विजय हासिल की थी। इसका अर्थ यह है कि तब भी news24 का अनुमान एकदम सटीक था और इस बार भी news24 और आज तक ने फिर एक बार कमल खिलाया है तथा दोनों एजेंसियों का दावा है कि इस बार उत्तराखंड में फिर एक बार भाजपा सरकार बचाने में कामयाब हो सकती हैं।

Advertisements

Recent Posts